फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय योगदान के लिए डीएम का होगा सम्मान

Thu, 25 Feb 2016 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव के सफल आयोजन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग जिले की डीएम किंजल सिंह को सम्मानित करेगा। इसके लिए पांच मार्च को लखनऊ स्थित विधान भवन के तिलक हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगा। जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे और राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। निर्वाचन आयोग के सचिव जयप्रकाश सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में डीएम किंजल सिंह से कार्यक्रम में समय से पहुंचने को कहा गया है। आयोग की ओर से कार्यक्रम का विवरण भी भेजा गया है। बताया गया है कि 11 बजे अतिथियों का स्वागत, 11.10 बजे से 12.30 तक पुरस्कार वितरण, उसके बाद मुख्य सचिव, राज्य निर्वाचन आयुक्त और आखिरी में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बता दें कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव सकुशल निपटने के बाद भी प्रदेश के पांच जिलों को बेहतर कार्य के लिए चुना गया था, जिसमें खीरी जिला भी शामिल था। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सभी जिलों के डीएम को बुलाकर प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कई बिंदुओं पर सुझाव लिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें