फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डिवाइडर की ऊंची रेलिंग बनी मुसीबत, रोज हो रहे हादसे

Tue, 30 Sep 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
​घनी और ऊंची रे​लिंग की वजह से खीरी रोड पर हुआ हादसा। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी मार्ग के डिवाइडर पर लगाई गई ऊंची रेलिंग लोगों के लिए आफत बन गई हैं। इससे चालकों को वाहन दिखाई नहीं देते और आए दिन वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। सबसे ज्यादा हादसे विकास भवन और डीआईओएस कार्यालय के सामने सामने हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने कुछ माह पहले ही खीरी मार्ग पर डिवाइडर बनाने के साथ ही लाखों रुपये का बजट खपाकर लाइटें लगवाई थीं, जिस पर सवाल उठे थे। जब तक सिर्फ डिवाइडर रहा, तब तक हादसे नहीं हुए, लेकिन दो माह पहले नगर पालिका ने डिवाइडर के ऊपर ऊंची रेलिंग बनवा दी, जो लोगों के लिए आफत बन गई है।
सौजन्या चौराहे से जीआईसी गेट तक चार कट बने हैं। कट से रास्ता पार करने के दौरान हादसे होते हैं। अभी तक रेलिंग न होने से आने वाले वाहन दिखाई देते थे, लेकिन जब से रेलिंग बन गई तो वाहन नहीं दिखाई देते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

रेलिंग की वजह से शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब हादसे न होते हों। फिर भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विकास भवन में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी के अलावा तमाम फरियादी आते हैं, उनको भी दिक्कतें होती हैं। वहीं, डीआईओएस कार्यालय के सामने कट से हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें