फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं, अपनी सरकार चुनने की चाबी जनता के हाथ में

Tue, 02 May 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव का इम्तिहान कल, इसलिए जमकर करें मतदान
विज्ञापन

- 2017 में लखीमपुर में सबसे कम 46.97 फीसदी हुआ था मतदान
- 81.03 फीसदी मतदान के साथ बरवर पंचायत ने बनाया था रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जिले की चार नगर पालिका और दो नवसृजित नगर पंचायतों समेत कुल आठ नगर पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार प्रसार थम गया। चार मई को पहले चरण का मतदान होगा। स्थानीय निकाय यानी अपने शहर और कस्बे की सरकार चुनने की चाबी जनता के हाथ में रहेगी। प्रचार थमते ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि जनता उन्हें अपनी कसौटी पर आंकेगी।
इस बार शहरवासियों को एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए घर से निकालना होगा, क्योंकि पिछली बार शहर की सरकार बनाने के लिए मात्र 46.97 फीसदी लोग ही मतदान के लिए घरों से निकले थे। वर्ष 2017 के चुनाव में मोहम्मदी नगर पालिका के मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी पालिका को नंबर एक (68.51 फीसदी) बनाया, जबकि 81.03 प्रतिशत मतदान के साथ बरवर नगर पंचायत ओवरऑल चैंपियन रही थी। महज 21.54 प्रतिशत मतदान के साथ लखीमपुर नगर पालिका के लोग मोहम्मदी से फिसड्डी रह गए थे। इसलिए इस बार चार मई को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता कर लखीमपुर नगर पालिका को अव्वल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछली बार मोहम्मदी और बरवर पंचायत रहीं थीं अव्वल
2017 के नगर पालिका में चुनाव में मतदान का औसत 58.19 प्रतिशत रहा था। इसमें मोहम्मदी नगर पालिका में सर्वाधिक मतदान 68.51 प्रतिशत हुआ था, जबकि नगर पंचायत बरवर में ओवरऑल 81.03 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

2017 के निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत
निकाय- कुल मतदान
लखीमपुर- 46.97
गोला- 59.43
पलिया-61
मोहम्मदी-68.51
खीरी-62.32
सिंगाही- 80.59
धौरहरा-68.12
ओयल-73.44
मैलानी- 63.78
बरवर-81.03
औसत मतदान- 58.19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें