क्षेत्र के सिसैया से तीन गांवों से पांच सौ कांवड़ियों का जत्था पवित्र सरयू नदी से कांवड़ भरकर गोला गोकर्णनाथ को रवाना हुआ।
क्षेत्र के रसूलपुर ललमुन्ना रेहुआ गांव के पांच सौ कांवड़िये सिसैया चौराहे पर एकत्र हो गए और जालिमनगर पुल से पवित्र सरयू नदी से कांवड़ भरकर गोला के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों का नेतृत्व कर रहे उमाशंकर वर्मा ने बताया कि यह क्षेत्र की पांचवीं कांवड़ यात्रा है। जो भोले बाबा का जलाभिषेक गोला गोकर्णनाथ में सावन के अंतिम सोमवार को करेगी। कांवड़ियों में मुख्य रूप से अजय वर्मा, शिवनाथ वर्मा, शिल्पी मिश्रा, राममूर्ति वर्मा, विनोद वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य गांवों से भी कांवड़ियों का जत्था अलग-अलग टुकड़ियों में गोला रवाना हुआ।
बम-बम भोले से गूंज रही है छोटी काशी ः गोला गोकर्णनाथ। सावन में छोटी काशी बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। नित शिव भक्त और भगवा वेश में कांवड़िए बोल बम के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं।
छोटी काशी पूरे सावन माह में शिव मय हो जाती है। यहां दूरदराज के कई जनपदों से शिव भक्त, कांवड़िए और श्रद्धालु आकर अपने आराध्य के दर्शन कर जीवन धन्य करते हैं। शिव मंदिर परिसर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक शिव भक्तों की धूम रहती है।
शाम को मंदिर परिसर में श्रद्धालु संगीतमयी भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर देते हैं। कीर्तन में श्रद्धालु शिव महिमा का बखान करते हुए अपने भजनों से समां बांधते हैं।
कांवड़ियों का जत्था गोला रवाना हुआ
धौरहरा। क्षेत्र के सिसैया से तीन गांवों से पांच सौ कांवड़ियों का जत्था पवित्र सरयू नदी से कांवड़ भरकर गोला गोकर्णनाथ को रवाना हुआ।