फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दीवारों पर उकेरी गई शिव महिमा, कॉरिडोर बना आस्था का दृश्य

Mon, 27 Apr 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कॉरिडोर की दीवार पर उकेरे जा रहे शिव स्त्रोत। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर अब अपने भव्य और आकर्षक स्वरूप की ओर बढ़ रहा है। कॉरिडोर की दीवारें भी भगवान शिव की महिमा का दर्शन कराने लगी हैं, जिससे यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 69.15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कॉरिडोर में निर्माण कार्य के साथ सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है। राजस्थान के शिल्पकारों द्वारा रिटेनिंग दीवारों पर भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न कथाओं और प्रसंगों को उकेरा गया है।
इन कलाकृतियों में सेतुबंध रामेश्वरम, भगवान शिव परिवार, दशानन रावण की तपस्या, सप्तऋषि और गोला के शिव मंदिर की कथा को दर्शाया गया है। इसके अलावा विशाल नटराज मुद्रा में भगवान शिव की भव्य आकृति भी दीवारों पर उकेरी गई है, जो विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही दीवारों पर शिव स्त्रोत के मंत्र भी अंकित किए जा रहे हैं, जिससे कॉरिडोर का धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण और सशक्त हो रहा है। समय के साथ शिव मंदिर कॉरिडोर का स्वरूप आकर्षण होता जा रहा है। दीवारें भी भगवान शिव का दर्शन कराने लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर की दीवार पर उकेरे जा रहे शिव स्त्रोत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें