फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो पालियों में विधिवत गायत्री महायज्ञ संपन्न

Fri, 02 Jan 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ में पूजन करते जोड़े।संवाद
विज्ञापन
निघासन। झंडी मार्ग स्थित 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन भक्तिमयी और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की बेला में प्रज्ञा योग और ध्यान से हुई। इसके बाद सामूहिक जप साधना, देव पूजन तथा दो पालियों में विधिवत गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। शाम के समय युग प्रवचन, भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। प्रवचनों के माध्यम से जीवन में संस्कार, साधना और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। समस्त कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार से आई गायत्री शक्तिपीठ की टोली ने कराए। टोली का नेतृत्व टोली नायक आदि परमानंद द्विवेदी ने किया। उनके साथ सहयोगी जितेंद्र मिश्री, ओइंद्र सिंह, रमेश तिवारी, हेम तत्वदर्शी, ऑर्गन वादक सोमेश्वर तांडी, छबिलाल गड़िता, पैड वादक जनक, सह सहयोगी शिवम राजपूत तथा सारथी जयप्रकाश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें