फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन से साढ़े पांच मीटर चाैड़ा होगा गढ़ी मार्ग... काम शुरू

Sat, 20 Dec 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गढ़ी रोड के निर्माण का चल रहा काम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की बहुप्रतीक्षित गढ़ी रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया। करीब 1.94 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह निर्माण कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। लगभग साढ़े आठ सौ मीटर लंबी इस सड़क को अब साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा, जबकि अब तक इसकी चौड़ाई महज तीन मीटर थी।
विज्ञापन

सड़क को बनाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। मौके पर अधिशासी अभियंता तरुणेंद्र त्रिपाठी खुद अपनी मौजूदगी में सड़क का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच मीटर चौड़ी और 850 मीटर लंबी सड़क विभाग तैयार करवा रहा है। इसके बाद जिला पंचायत निधि से इसके दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का काम भी कराया जाएगा।
लंबे समय से संकरी और जर्जर हालत में पड़ी यह सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। गढ़ी रोड की अहमियत इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसी मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय, एसएसबी मुख्यालय का कार्यालय और आवासीय कॉलोनी स्थित है। इसके अलावा यह सड़क बाईपास से भी जुड़ी हुई है, जिससे प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में तो हालात और बदतर हो जाते थे, जब जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब में तब्दील हो जाती थी।
निर्माण कार्य शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि फिलहाल सड़क पर लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का काम पूरी तरह नहीं हो पाया है, लेकिन जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें