संपूर्णानगर में बिजली ट्रांसफार्मर को जोड़ने का कार्य करते कर्मी।
संपूर्णानगर। विद्युत उपकेंद्र के तहत श्रीदुर्गा मंदिर के सामने लगे 440 वोल्ट के नए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से 24 घंटे क्षेत्र की बिजली गायब रही।
इससे शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जेई ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर नया है और गारंटी में है, जिसके चलते इसको खोलकर बना नहीं सकते हैं। युवा जनहित सेवा समिति ने इसको लेकर अधिकारियों से सोशल मीडिया के जरिये शिकायत की।
बिजली विभाग ने शनिवार को दोपहर 2 बजे ट्राॅली ट्रांसफार्मर भीरा से मंगाया, लेकिन तार जुड़ने और स्थान न मिलने से चार घंटे का अतिरिक्त समय लग गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ट्राॅली ट्रांसफार्मर आया है और तार जोड़ा जा रहा है। वह खुद मौके पर रहकर देखरेख कर रहे हैं। संवाद