फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कई सवालों के बीच रोका गया अंतिम संस्कार, साक्ष्य दिखाए तो माने परिजन

Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में मृतक के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा पुल मोड़ के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक प्रिंस का शव पोस्टमाॅर्टम के बाद मंगलवार को घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। प्रिंस की मौत को लेकर परिजनों ने उसके साथी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सही खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटनास्थल के साक्ष्य व पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले दुर्घटना के निशान और क्षतिग्रस्त बाइक से प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का सामने आया है। रिपोर्ट में भी प्रिंस की मौत गंभीर अंदरूनी चोटों से होने की बात सामने आई।
सीओ ने बताया कि साथी को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्य और क्षतिग्रस्त बाइक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शांत हुए और मंगलवार को प्रिंस का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें