बदहाल अवस्था में गोला का रेलवे स्टेशन- संवाद
गोला गोकर्णनाथ। अमृत भारत योजना के तहत लखीमपुर-मैलानी रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास तो गया, लेकिन गोला स्टेशन के कार्यों का शिलान्यास अधर में अटक गया। अफसरों का कहना है कि गोला में पुनर्विकास में पार्किंग स्थल व ग्रेनाइट फर्श के डिजाइन में परिवर्तन के चलते शिलान्यास कार्यक्रम टाला गया।
कॉन्ट्रैक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में गोला रेलवे स्टेशन पर 6.63 करोड़ की लागत से विकास कार्य होने हैं। जल्द ही यह पूरे होने के उम्मीद है। पहले चरण में प्लेटफार्म और स्टेशन के बाहर छावनी, दो पहिया चौपहिया वाहनों का अलग-अलग स्टैंड, बाउंड्रीवॉल, रेलिंग, ग्रेनाइट फर्श का कार्य होना है। प्रथम चरण कार्य पूर्ण होने के बाद सेकंड फेज में सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा।
कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि पहले डिजाइन में वाहनों के लिए एक ही पार्किंग स्थल था। डिजाइन में परिवर्तन करते हुए दो पहिया और चौपहिया वाहनों का अलग-अलग पार्किंग स्थल शामिल किया गया। इसके साथ ही ग्रेनाइट फर्श के डिजाइन में परिवर्तन है। निर्माण कार्य पूर्ण न होने के चलते गोला रेलवे स्टेशन का शिलान्यास टला है। इधर, शिलान्यास कार्यक्रम टलने से क्षेत्र के लोगों में खासा मायूसी है। पहले चरण का निर्माण भी काफी अधूरा है।
अभी कई रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास नहीं हुआ है। शिलान्यास की तिथि पीएमओ कार्यालय से तय की जाती है।
-सफदर अली, पीआरओ रेलवे महाप्रबंधक