फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा

विज्ञापन
मझगईं के बबौरा में वन विभाग द्वारा लगवाया गया पिंजड़ा। स्रोत वन विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से सटी मझगईं रेंज के नौगवां गांव में घारी में बंधे एक मवेशी को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को कैद करने के लिए वन विभाग की टीम ने कमर कस ली है। वन विभाग द्वारा घटनास्थल के कुछ दूरी पर पिंजड़ा लगाया है। साथ ही वन विभाग की टीम बराबर निगरानी करने में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि चार मार्च को नौगवां कस्बा में जगदीश के घर में घुस कर तेंदुए ने अंदर बंधी पालतू बछिया को मार डाला था। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद रेंजर अंकित कुमार ने पिंजड़ा लगवाया था।
रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। जगदीश के घर के पास पिंजड़ा भी लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को कैद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें