फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी की धारा और कटान की गति हुई मंद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। जसनगर गांव में मोहाना नदी का कटान जारी है। चार घर काटने के बाद नदी की धारा धीमी हुई है, लेकिन कटान पीड़ितों में दहशत कम नहीं हो रही है। ग्रामीणों को डर है कि मोहाना नदी देर सबेर गांव को चपेट में ले लेगी।
विज्ञापन

ग्राम जसनगर में चार घर नदी में समाने के बाद अब सुशीला देवी पत्नी धर्मराज, राजकुमार और धर्मेंद्र के घर निशाने पर हैं। जाड़े का मौसम शुरू हो गया है, बच्चों को ठंड लग रही है। खुले आसमान के नीचे जीवन बिताना बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है। अभी यहां कोई अधिकारी झांकने नहीं आया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुसाफिर ने बताया कि बैराज की सफाई होने के चलते गेट खोले गए थे। गिरजापुरी बैराज के फाटक बंद किए जा रहे हैं। अब कटान बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें