फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला के 96 एकड़ झाबर का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
ग्राम पंचायत गोला देहात के झावर के सौंदर्यीकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण करते सीडीओ और विधायक। संव
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के नए बाइपास के निकट गोला देहात ग्राम पंचायत के 96 एकड़ के झाबर के सुंदरीकरण की कवायद शुरू हो गई है। सीडीओ और विधायक ने झाबर का स्थलीय निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधायक अमन गिरि, ग्राम पंचायत गोला देहात के प्रधान राजेश गिरि, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता सहित कई विभागों के अधिकारियों के साथ 96 एकड़ के झाबर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 30 एकड़ का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसमें दो एकड़ की पार्किंग, पाथवे, बाउंड्री फेसिंग और बैठने के लिए सीट का निर्माण कराया जाएगा, वहीं कॉरिडोर के तहत यहां एक गेस्ट हाउस भी प्रस्तावित है। उसकी बाउंड्रीवॉल तैयार हो चुकी है। इस मौके पर डीसी मनरेगा विपिन चौधरी, प्रभारी तहसीलदार सर्वेश यादव, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र, जेई मनीष गिरि सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें