फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरयू घाट के प्राचीन शिवालय को बचाने में जुटा बाढ़ खंड

Mon, 03 Aug 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कटान रोधी बचाव कार्य करती बाढ़ खंड की टीम। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा/लखीमपुर खीरी। जालिमनगर स्थित घाघरा (सरयू) नदी के सरयू घाट पर बने प्राचीन शिवालय के पास लगातार हो रहे कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। उधर, सावन के पहले सोमवार को दिनभर उमस के बाद हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सरयू घाट पर शिवालय की सुरक्षा के लिए विभाग जियो बैग, जियो ट्यूब, बालू से भरी बोरियां और बल्लियों की मदद से नदी किनारे सुरक्षा घेरा तैयार कर रहा है। सोमवार को एसडीएम राशि कृष्णा ने मौके पर पहुंचकर कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेकर गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कटान रोकने के लिए जियो बैग में आरबीएम भरकर नदी किनारे लगाए जा रहे हैं। उन्हें बल्लियों के सहारे मजबूती से स्थापित किया जा रहा है, ताकि नदी के तेज बहाव से होने वाले कटाव को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कार्य सहायक अभियंता गौरव गोयल की निगरानी में कराया जा रहा है और विभागीय टीम लगातार मौके पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

इधर, सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से उमस और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान लोग छाता, रेनकोट और पॉलिथीन का सहारा लेते नजर आए। कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गईं और नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिनों तक चमक-गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें