फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडीसी में प्रवेश की पहली मेरिट 22 को होगी जारी

Sun, 19 Jul 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद 23 से 28 जुलाई तक प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग होगी। रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि मौजूदा समय में ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं और केवल एक दिन बचा है। 20 जुलाई के बाद पहली मेरिट सूची जारी करने की कवायद तेज होगी। समिति की बैठक में 22 जुलाई को पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया गया है, ताकि शैक्षिक सत्र समय से शुरू हो सके।
बीए में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी स्वर्ण जयंती सभागार, बीएससी बायो के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग, बीएससी गणित के लिए भौतिक विज्ञान विभाग और बीकॉम के लिए वाणिज्य विभाग में काउंसलिंग के लिए पहुंचेंगे। काउंसलिंग में ऑनलाइन आवेदन फार्म, रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें