त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गुरुवार को 284 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने प्रत्याशियों के नामांकन प्राप्त किए। जबकि बांकेगंज, फूलबेहड़, बिजुआ और कुंभी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन संबंधित ब्लाकों में नियुक्त रिटर्निंग आफीसरों ने प्राप्त किए। बता दें कि दोनों पदों पर दूसरे चरण में इन ब्लाकों में 13 अक्तूबर को मतदान होना है। इसके लिए पहले दिन कुल 284 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। दूसरे चरण में पहले दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल पाल कौर, उनके पुत्र पुनीत पाल मोंटी, हर्षिता बाथम, गुड्डू यादव, प्रवीण अवस्थी की पत्नी आरती अवस्थी समेत तमाम प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशियों ने अपने पर्चे सादगी से दाखिल किए।
दूसरे चरण में भी कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे चरण में पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कलक्ट्रेट गेट से नामांकन स्थल तक बेरीकेडिंग कर सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर आने की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह कर रहे थे। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पहले चरण की अपेक्षा दूसरे चरण में पुलिस ज्यादा सतर्क दिखाई पड़ी।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन
बिजुआ....
बिजुआ प्रथम..............25
बिजुआ द्वितीय.............12
बिजुआ तृतीय..............14
बिजुआ चतुर्थ..............14
बिजुआ पंचम..............14
.....................................
फूलबेहड़.....
फूलबेहड़ प्रथम................15
फूलबेहड़ द्वितीय...............15
फूलबेहड़ तृतीय................12
फूलबेहड़ चतुर्थ................23
............................................
बांकेगंज........
बांकेगंज प्रथम................19
बांकेगंज द्वितीय...............11
बांकेगंज तृतीय................09
बांकेगंज चतुर्थ................11
बांकेगंज पंचम................04
...........................................
कुंभी.....
कुंभी प्रथम..................13
कुंभी द्वितीय.................29
कुंभी तृतीय..................27
कुंभी चतुर्थ...................17
..............................................
योग.............................284
.................................................
इंसेट........
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक वार नामांकन
ब्लाक दाखिल नामांकन
बांकेगंज.......................408
बिजुआ........................351
फूलबेहड़.......................318
कुभी ...........................519
...........................................
योग.........................1596