फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन जमकर काटी बिजली

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में कटौती से बेहाल रहे जिले वासी
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन ही जमकर बिजली काटी गई। शनिवार को 10 घंटे भी बिजली नहीं मिली। इससे जिले भर के लोग भीषण गर्मी के कारण परेशान रहे।
शुक्रवार की रात नौ बजे से शुरू हुई बिजली कटौती शनिवार को दिनभर जारी रही। शुक्रवार को रात 12 बजे बिजली आई। मात्र आधे घंटे रुककर रात साढ़े 12 बजे फिर काट दी गई, जिसके बाद सुबह चार बजे सप्लाई मिली। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली कटी। फिर दोपहर 12 बजे बिजली चली गई। एक से तीन बजे तक रोस्टरिंग भी हुई। शाम पांच बजे से सात बजे तक फिर कटौती की गई। इससे शहरवासी बेहाल रहे। वहीं जिले के उपनगरों गोला गोकर्णनाथ, पलिया, मोहम्मदी, मितौली, धौरहरा और निघासन में भी बेतहाशा बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा के अनुसार बिजली की कटौती कंट्रोल से की जा रही है। जिले में रोस्टरिंग के अलावा फाल्ट आने पर ही शट डाउन लिया जाता है। शुक्रवार की रात से शनिवार को कंट्रोल से ही काफी कम सप्लाई मिली, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दयनीय है व्यवस्था
बिजली व्यवस्था की दीनहीन दशा तो जगजाहिर ही है। खंभों पर घने तारों का जाल फैला हुआ है, जिसमें आए दिन स्पार्किंग से लोग दहशत में रहते हैं। चाहे शहर का हमदर्द चौराहा हो, सदर चौराहा या फिर हीरालाल धर्मशाला चौराहा। बिजली लाइन का यही हाल है। शहर के मोहल्ला राजगढ़, नई बस्ती, पुरानी गल्ला मंडी, नौरंगाबाद सहित कई जगहों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण कराहते रहते हैं। उस पर आए दिन होने वाली फाल्ट भी लोगों के लिए सिरदर्दी का सबब बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें