मझरा गांव निवासी दिनेश कुमार के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक घर वाले आग को बुझा पाते तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग में नकदी, कपड़े, फर्नीचर और बच्चों के बस्ते भी जल कर राख हो गए।
मझरा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम तारों में शार्ट सर्किट हो गया। पीड़ित के मुताबिक जब तक लोग आग पर काबू पाते काफी सामान जल गया।