फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब बिजली ही नहीं तो कनेक्शन का क्या मतलब!

Mon, 04 May 2015 12:04 AM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर गांव में खंभे खड़े हैं, ग्रामीणों ने कनेक्शन भी ले लिए लेकिन उन्हें अब तक बिजली के दीदार नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों में गुस्सा है। इसकी चलते उन्होंने विरोध में बिजली महकमे के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

आजादी के दशकों बाद जब राजीव गांधी योजना से विद्युतीकरण होने की खबर आई तो गांव के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे थे और उनको उम्मीद हो गई थी कि उनके घर और गांव बिजली से जगमगाने लगेंगे। इसी के चलते गांव वालों कनेक्शन भी ले लिए, लेकिन करीब छह महीने से ऊपर का समय हो गया है पर बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। यह और बात है कि बिजली तो नहीं मिल रही है पर बिल जरूर आ रहे हैं। कई बार ग्रामीणों ने इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराकर बिजली सप्लाई शुरू कराने की मांग की लेकिन उनकी मांग अनसुनी कर दी गई।  इसी से नाराज लोगों ने रविवार को गांव में ही एक  खंभे के पास खड़े होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने  डीएम से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।  प्रदर्शन करने वालों में बृजेश कुमार, विश्राम, श्यामकिशोर, चंदा देवी, राजकली, विजयपाल, रक्षपाल, सेवकराम, रामचंद्र्र, शंकर लाल, रामधार, कल्लू, गोले आदि तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें