फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार घर जले

Thu, 04 Jun 2015 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से बांकेगंज में एक और निघासन में तीन घर जल गए। इससे हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बांकेगंज। निकटवर्ती गांव दौलतपुर में गुरुवार दोपहर रामचंद्र के घर में पड़े छप्परों में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव दौलतपुर निवासी रामचंद्र के घर में पड़े छप्पर गुरुवार दोपहर 12 बजे धू-धू कर जलने लगे। आग से घबराए परिवारीजनों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने से रामचंद्र के घर में रखा कीमती सामान, अनाज, पंाच हजार रुपया नकद और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना उसने ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम सहित तहसील कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। क्षेत्र के गांव खैरहनी में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग में घरेलू सामान जल गया।
गांव खैरहनी निवासी विश्राम के घर में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोसी सचिन, गजराज के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग से घर में रखा कपड़ा, बर्तन, आनाज समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें