पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए 10 दिसंबर को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूूरी कर ली हैं। जिले के तीन ब्लाकों, पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ की 190 ग्राम पंचायतों में 536158 मतदाता प्रधान पद के 1455, और पंचायत सदस्य के 2588 पदों के लिए 3388 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए इन तीन ब्लाकों में 278 मतदान केंद्र और 733 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मतदान केद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां और पुलिस फोर्स ब्लाक मुख्यालयों से रवाना कर दिया गया।
ये पोलिंग पार्टियां शाम तक संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। मतदान के पहले डीएम किंजल सिंह ने मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम के अलावा एसपी और निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने तीनों ब्लाकों में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान की तैयारियां देखीं। मतदान के बाद मतपेटियों को मतगणना स्थलों पर सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। डीएम एसपी और प्रेक्षक ने बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
चौथे चरण में मतदाताओं और मतदान केंद्रों की संख्या
ब्लाक पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता मतदान केंद मतदेय स्थल
पलिया 86869 74272 161141 97 257
निघासन 112830 97437 210267 96 239
रमियाबेंहड़ 87920 76830 164750 85 237
...................................................................................................................................
योग 287619 248539 536158 278 733
--
चौथे चरण में ब्लाकवार उम्मीदवारों की संख्या
ब्लाक ग्रामपंचायत प्रधान प्रत्याशी पंचायत वार्ड
पलिया 76 539 994
निघासन 66 569 924
रमियाबेहड़ 48 347 670
.....................................................................................................
योग 190 1455 2588