फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा किसानों का धरना

Mon, 02 Nov 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-दुधवा मार्ग पर कलेक्टर वाली पुलिया के पास सुहेली नदी की डीसिल्टिंग, नकहुआ पुल नाले समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का धरना 30वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

किसानों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। पूर्व प्रधान मकनपुर करमजीत सिंह और प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई जा रही है। महंगापुर गुरुद्वारे की ओर से किसानों के लिए नियमित लंगर की व्यवस्था की जा रही है।
विधायक रोमी साहनी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद वन मंत्री और विभागीय अधिकारियों से वार्ता हुई। सुहेली नदी के सर्वे की रणनीति बनी और इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द सर्वे शुरू होगा। वह लगातार वन मंत्रालय के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें