धनगढ़ी में जानकी सामुदायिक वन में मिला गुलदार का शव।
धनगढ़ी। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिला डडेलधुरा के गन्यापधुरा गांव पालिका के वार्ड स्थित जानकी सामुदायिक वन में गुलदार का शव मिला है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का खुलासा अभी वन विभाग ने नहीं किया है।
नेपाल पुलिस के अनुसार, धनगढ़ी से करीब 130 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिला डडेलधुरा में मंगलवार दोपहर गन्यापधुरा गांव पालिका के वार्ड एक छब्बीसे मोड़ के पास जानकी सामुदायिक वन में गुलदार का शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गुलदार के शव को उठाकर डडेलधुरा की सब डिवीजन वन कार्यालय के सुपुर्द किया। सुदूर पश्चिम प्रदेश के नौ जिलों की अगर बात करें तो पिछले दो वर्षों में नौ गुलदार के शव बरामद हो चुके हैं। संवाद