फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राम वनवास की लीला देख भक्तों की नम हुईं आंखें

Sun, 28 Sep 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
श्रीराम वनवास की लीला का मंचन करते पात्र। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मोहम्मदी। मेला श्रीरामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। भावपूर्ण मंचन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

श्रीरामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि अयोध्या में श्रीराम के राज तिलक की तैयारी चल रही थी। सभी अयोध्या वासी खुश थे, लेकिन मंथरा ने महारानी कैकेयी से कहा कि राम का राजतिलक होने की तैयारी चल रही है। राम राजा बनेंगे व भरत कुछ नहीं। मंथरा की बात मानकर कैकेयी कोपभवन में चली गईं। महाराज दशरथ को इसकी खबर लगी तो महाराज दशरथ ने उनके पास जाकर पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे पुराने दो वरदान हैं, उन्हें आप पूरा करें। भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्षों का वनवास। राम के वनवास की बात सुनते ही महाराज दशरथ बेहोश होकर गिर पड़े। इस प्रसंग का कलाकारों ने बहुत ही भावपूर्ण अंदाज में मंचन किया, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें