फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेसिक शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह गया, बीएड अभ्यर्थियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को विलोबी मेमोरियल हाल में बीएड अभ्यर्थियों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने के बाद मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बीएड संघर्ष मोर्चा से जुड़े अमन मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद और बीएड डिग्री पूरी की है। 11 अगस्त को अदालत का आदेश आया कि अब बीटीसी डिग्री वाले ही बेसिक शिक्षक बन सकेंगे। इससे बीएड डिग्री धारकों का सपना टूट गया है। प्रदेेश नेतृत्व से मिले दिशा निर्देशों के बाद शुक्रवार को सभी बीएड अभ्यर्थी विलोबी हाल में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

मांग उठाई कि अदालत में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर पुनः विधिवत व तर्कपूर्ण सुनवाई कराई जाए और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की बीएड डिग्री योग्यता हमेशा के लिए सुनिश्चित करने वाला अध्यादेश पारित कराया जाए, ताकि बीएड अभ्यर्थियों के इंसाफ मिल सके। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में बीएड अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें