उर्वरक की जांच करते जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी।
लखीमपुर खीरी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के निजी एवं सहकारी क्षेत्र के थोक और फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में उर्वरक निरीक्षकों ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। गठित टीमों ने जिले की 84 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। 12 नमूने लिए गए, 46 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। वहीं एक के निलंबन की संस्तुति की गई।
गठित टीमों ने कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरक स्टाक का शत-प्रतिशत मिलान स्टाक रजिस्टर एवं पीओएस मशीन के अनुसार किया। संदिग्ध स्टाक से विश्लेषण के लिए नमूने लिए गए। टीमों ने उर्वरकों की बिक्री पीओएस मशीन के जरिये आधार नंबर से करने के निर्देश दिए।