फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सफेद कोट का सपना अब मंजिल के करीब

Sat, 18 Jul 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भूपेंद्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नीट यूजी का परिणाम शुक्रवार को जारी होने के साथ ही जिले की कई प्रतिभाओं के चिकित्सक बनने की राह आसान हो गई। बेहतर अंक और रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनका लक्ष्य प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनने का है। अभिभावकों ने भी सफलता को बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की। शहर के एक निजी संस्थान में कोचिंग करने वाले अभिषेक पटेल ने 720 में 535, सिद्धार्थ गुप्ता ने 577, अभिनव पटेल ने 577, आयुष शुक्ला ने 564 और अर्पित तिवारी ने 569 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

-
किसान के बेटे आयुष ने हासिल किए 564 अंक
फरधान के गांव बरखेरवा निवासी संजय शुक्ला के पुत्र आयुष शुक्ला बीते दो साल से तैयारी कर रहे थे। नीट का परिणाम आने के बाद उन्हें बेहद खुशी मिली। उनके पिता किसान हैं। आयुष शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहते थे और इसमें उनके पिता पूरा सहयोग कर रहे थे।

अनुदेश को ऑल इंडिया 23,999वीं रैंक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी के पुरातन छात्र अनुदेश मोहन मिश्रा ने नीट में 720 में 569 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 23,999वीं और सामान्य वर्ग में 8900वीं रैंक हासिल की। अनुदेश मोहन मिश्र के पिता ललित मोहन मिश्र तकनीकी विद्यालय में शिक्षक और माता अर्चना देवी नगर के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। संवाद

तीसरे प्रयास में अर्पित सफल, ऑल इंडिया रैंक 23,806
फरधान। गांव पुरैना निवासी विनीत तिवारी के पुत्र अर्पित तिवारी ने 720 में 569 अंक प्राप्त कर नीट उत्तीर्ण की है। अर्पित ने ऑल इंडिया रैंक 23,806 और कैटेगरी रैंक 2822 हासिल की है। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई लखीमपुर के लखनऊ पब्लिक स्कूल से की। डॉक्टर बनने के सपने के साथ वह पिछले तीन वर्षों से नीट की तैयारी कर रहे थे। तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। पिता विनीत तिवारी और माता संध्या तिवारी ने बताया कि बेटे ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। संवाद

भूपेंद्र ने 626 अंक के साथ हासिल की 3987वीं रैंक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र भूपेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने नीट 2026 में 720 में 626 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 3987वीं और सामान्य वर्ग में 382वीं रैंक हासिल कर परिवार एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है। भूपेंद्र ने हाईस्कूल 93.66 प्रतिशत और इंटर 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। ग्राम जंगलीनाथ मूड़ा सवारान निवासी भूपेंद्र के पिता ओम नारायण सिंह भदौरिया प्राइवेट पशु चिकित्सक और माता नीतू सिंह गृहिणी हैं। संवाद

भूपेंद्र प्रताप सिंह।

भूपेंद्र प्रताप सिंह।

भूपेंद्र प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें