गोला कोतवाली में बैठक के दौरान महाशिवरात्रि के आयोजन की जानकारी देते मंदिर कमेटी के जनार्दन गिर
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी रात भक्ति भावना से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुबह पांच बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। दिनभर आयोजनों के बाद शाम को शिव बरात निकाली जाएगी। रविवार को एसपी ने शिव मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोतवाली में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार की शाम महाशिवरात्रि त्योहार को लेकर संभ्रांत जनों के साथ बैठक की। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, श्रीकांत तिवारी, जफर उल्ला खां, अशोक सक्सेना, विनोद स्वर्णकार, अरुण अवस्थी आदि ने सुरक्षा, यातायात, साफ सफाई आदि के संबंध में सुझाव दिए। शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने महाशिवरात्रि पर धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी। संचालन व्यापारी नेता पारस प्रसाद मिश्र ने किया।
इस मौके पर तहसीलदार सुखबीर सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, प्रभारी सीओ रमेश चंद तिवारी, फायर स्टेशन इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, पंडित रामदेव मिश्रा शास्त्री, संजय अवस्थी, अरविंद पांडे, पंकज हालन, दानिश राइन आदि मौजूद रहे।