फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात जोन में बंटा जिला, मजिस्ट्रेट संभालेंगे परीक्षा की कमान

Mon, 16 Feb 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 18 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस कार्यालय में निगरानी सेल और कंट्रोल रूम स्थापित कर 129 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखनी शुरू दी है। पूरे जिले को सात जोन में बांटते हुए सात जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि केंद्रों पर लगे वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसी कैमरों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। प्रत्येक तहसील के उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे। परीक्षा ड्यूटी में 5400 शिक्षक लगाए गए हैं, जिनमें 3400 माध्यमिक और लगभग 2000 बेसिक शिक्षक शामिल हैं। मॉनिटरिंग सेल की देखरेख अतिरिक्त मजिस्ट्रेट युगांतर त्रिपाठी करेंगे।
जिले में एक राजकीय और सात वित्तविहीन विद्यालयों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जबकि चार वित्तविहीन विद्यालय अतिसंवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुल परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 50,188 (बालक 28,221, बालिका 21,967) और इंटरमीडिएट के 42,472 (बालक 24,189, बालिका 18,853) शामिल हैं। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 92,930 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें