फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओवरऑल रैंकिंग में सुधरा जिला, 58 से 22वें पर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी कर दी है। फरवरी के अपेक्षा मार्च की ओवरऑल रैंकिंग में 36 अंक सुधार देखने को मिला है। फरवरी में ओवरऑल रैंकिंग 58 थी, जो मार्च में 22वें स्थान पर है। वहीं विकास और राजस्व में भी सुधार देखने को मिला है। विकास की रैंकिंग में 11 और राजस्व में 27 अंक सुधार आया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों को धरातल पर लाने, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने आदि सरकार लगातार प्रयास कर रही है। शासनस्तर पर हर माह इसकी समीक्षा की जाती है और हर माह प्रदेश के सभी जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। जनवरी में जनपद की ओवरऑल रैंक 41, विकास की 47 और राजस्व की रैंक 32 आई थी। जबकि फरवरी की रैंकिंग खराब हो गई थी।
फरवरी में ओवरऑल 58, विकास की 71 और राजस्व की रैंक 32 थी। हालांकि मार्च में कुछ सुधार देखने को मिला है। मार्च में ओवरऑल रैंकिंग में 22, विकास में 60 और राजस्व में जिला 5वें स्थान पर है। शासन से जारी रैंकिंग में पहले स्थान पर जालौन, दूसरे पर आंबेडकर नगर और तीसरे नंबर पर शाहजहांपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें