फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शुरू कराई इमरजेंसी, पोस्टमार्टम सेवा

Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
chc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिन भर मची हाय तौबा के बाद चेता प्रशासन
विज्ञापन

शाम को देखे गए मरीज, हुआ पोस्टमार्टम
स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से जिला अस्पताल में दिन भर इलाज को लेकर हाय तौबा मची रही। मरीज इमरजेंसी के बरामदे में तड़पते रहे, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों को उन पर दया नहीं आयी। अंतत: डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से नाराजगी जाहिर की तो आनन फानन में वैकल्पिक इंतजाम कर इमरजेंसी को चालू करवाने के साथ पोस्टमार्टम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों ने दबाव बनाने के लिए इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं भी बंद रखीं, जिससे दूर दराज से इलाज के लिए आए मरीज लौट गए। वहीं इमरजेंसी सेवा बंद होने से सीरियस मरीज भी तड़पते रहे। शाम तक जब इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवा चालू नहीं हुुई तो मरीज और शव के साथ आए परिवारीजनों का सब्र टूट गया और  लोगों ने डीएम आवास पहुंचकर इसकी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमओ से पोस्टमार्टम सेेवा शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं इमरजेंसी सेवा शुरू कराने के लिए एसडीएम सदर को जिला अस्पताल भेजा। एसडीएम सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी सेवा शुरू करवा दी। कर्मचारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने धरने के लिए लगाया गया पंडाल भी गिरा दिया। 
विज्ञापन


कई इमरजेंसी मरीज आ गए थे, जिन्होंने शिकायत की थी। इसलिए इमरजेंसी सेवा शुरू करवाई गई है। पंडाल जिला प्रशासन ने नहीं गिरवाया है। 
-सैमुअल पाल, एसडीएम सदर

-इमरजेंसी के साथ  पोस्टमार्टम सेवा शाम को शुरू करवा दी गई है।
डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें