मझगईं के धोबीपुरवा में यज्ञ में परिक्रमा करते भक्त। संवाद
मझगईं। धोबीपुरवा गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने पहुंचे। यज्ञाचार्य ज्ञानप्रकाश मिश्र ने परिक्रमा का महत्व बताते हुए कहा कि इससे सुख-शांति और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
मंदिर प्रबंधक श्रीपाल भास्कर, धर्मेंद्र सिंह, मूलचंद गुप्ता, राजेंद्र यादव, छैलबिहारी, शिवनारायण, सत्य नारायण, विकास, उमाकांत, कौशल, तोताराम, मंगतराम, मातादीन आदि मौजूद रहे। संवाद