बकाया गन्ना मूल्य अभी तक न दिए जाने पर गदनियां इलाके के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन और नारेेबाजी कर मिल प्रशासन को खूब कोसा। किसानो ने डीएम से बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की है।
किसानों ने कहा कि अभी तक स्थानीय बजाज चीनी मिल के प्रबंधन ने पिछला भुगतान नहीं किया है और जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। चीनी मिल प्रशासन लगातार हो रहे आदेशों की अवहेलना कर भुगतान नहीं कर रहा है।
किसानों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर डीएम से बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है। इसमें प्रमोद यादव, राजेश भार्गव, मुन्ना भार्गव, सुभाष यादव, सुनील जगदीश, विनोद, सतीश पांडे, प्रदीप शुक्ला, साधू, राधेश्याम भार्गव, सोडी केवट आदि शामिल रहे।