फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घायल युवक की मौत, परिजनों ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
गोला में कोतवाली घेरे मृतक के परिजनों को समझाते प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मारपीट में घायल मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी 27 वर्षीय सनी कश्यप की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक का शव का लेकर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया। विरोध-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के भाई भोले, बबलू व छोटे ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सनी पड़ोसी संदीप की दुकान पर पानी का पाउच लेने गया था। आरोप है कि किसी बात को लेकर संदीप, उसका बहनोई डिंपल, बहन व अन्य लोग सनी को घर के अंदर खींच ले गए। रस्सी से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारने पीटने लगे। मोहल्ले के लोग तमाशबीन बने रहे। हालत गंभीर होने पर आरोपी सनी कश्यप को सीएचसी ले गए और खुद ही तहरीर दे दी।
गोला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई छोटे की तहरीर पर आरोपी संदीप और डिंपल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी संदीप को हिरासत में लिया था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा मंगलवार को ही दर्ज कर लिया गया था। आरोपी संदीप हिरासत में है। धाराएं तरमीम की जाएंगी।
विज्ञापन


सात भाइयों में सबसे छोटा था सनी
मृतक सनी अपने सात भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता, बड़े भाई गुलशन और गुड्डू की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। भाई भोले और बबलू दिल्ली में परिवार सहित रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घटना के दिन उसका भाई छोटे और नन्हू, और भाभी गुड्डी मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें