गोला गोकर्णनाथ। पिपरियाधनी क्षेत्र के ग्राम भुडिया में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में कैच द रेन कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई जल संरक्षण जन चौपाल में युवा केंद्र के शचीन्द्र दीक्षित ने कहा कि जल सरंक्षण करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सर्वजीत सिंह ने मौजूद लोगों से जल के सरंक्षण की अपील की। इस मौके पर प्रधान राजेश कुमार, सीएचओ अंशिका,अध्यक्ष दिव्यांशु दीक्षित,विजय कुमार, अमित शर्मा, मोहित गुप्ता, उमंग गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद