फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में मिला बिजली लाइन ठीक करने गए युवक का शव

विज्ञापन
महेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
फरधान। बिजली लाइन ठीक करने गए कैमहरा निवासी 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर देर रात पावर हाउस के पास हंगामा किया। युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

महेश कुमार उर्फ रमेश प्राइवेट तौर पर बिजली बनाने का काम करता था। मृतक के पिता जगदीश ने बताया शुक्रवार की देर शाम वह कैमहरा पावर हाउस गया था। वहीं से बिजली कर्मी अनिल के साथ लाइन ठीक करने चला गया। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने महेश की तलाश शुरू की। पत्नी सीमा पॉवर हाउस पहुुंची तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। जेई, एसडीओ, लाइनमैन समेत सभी कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ बता रहे थे। गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे पावर हाउस के पास सड़क जाम कर दी और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और महेश की खोजबीन शुरू कर दी।
रात तीन बजे प्राइवेट लाइन मैन अनिल कुमार की निशान देही पर कैमहरा और गुठुना बुजुर्ग मार्ग पर महेश का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया प्रथम दृष्टया युवक की मौत बिजली करंट लगने से होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। किसी पर आरोप भी नहीं लगा रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


आंख और कान से निकल रहा था खून
मृतक महेश के भाई मुनेश ने बताया कि महेश की दोनों आंखें खून से सनी हुई थीं। अगर करंट की चपेट में आने से मौत हुई होती तो साथ गए कर्मचारी ने सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी। शरीर पर भी बिजली के जलने के निशान कही नहीं दिखे। आंख और कान से खून निकल रहा था। बिजली का खंभा सड़क किनारे है। शव गन्ने के खेत के बीचोबीच मिला।

देर रात तक झूठ बोलते रहे बिजली कर्मचारी
पुलिस और परिजन महेश की खोजबीन में जुटे थे। जेई व अन्य कोई भी कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे रहा था। भाई मुनेश ने बताया कि जेई राकेश कुमार ने उसका एक्सीडेंट हो जाने की बात कही। फरधान पुलिस के पूछने पर भी जेई राकेश कुमार व अन्य कर्मचारियों ने जानकारी होने इन्कार कर दिया था। अधिकतर बिजली कर्मियों के मोबाइल नंबर बंद थे। काफी खोजबीन के बाद महेश का शव खेत में बरामद हुआ।


मानसिक मंदित अधेड़ का मिला शव
मोहम्मदी। मोहल्ला शुक्लापुर तिराहे पर हो रही प्लाटिंग के पास करीब 50 वर्षीय मानसिक मंदित का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव एक दिन पुराना मालूम होता है। मृतक के हाथ में कलावा बंधा था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें