फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़ कहीं बिगाड़ न दे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के बीच हुए अनलॉक-1 के बाद लोगों की जिंदगी आहिस्ता आहिस्ता पटरी पर आ गई है। इस वजह से बाजारों से लेकर सड़कों पर भी भारी भीड़ है। रोडवेज बसों के साथ प्राइवेट बसों का भी संचालन शुरू हो गया है। नियमों की अनदेखी और सामाजिक दूरी न होने के कारण हालात एक बार फिर खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में छूटे मिलने के बाद निजी बसों का संचालन शुरू हो गया है। ढखेरवा, निघासन, पलिया और बेलरायां मार्ग पर निजी बसें चलने लगी हैं। इससे जिले के दूरदराज के लोगों का भी मुख्यालय पर आनाजाना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सड़कों और बाजार में भारी भीड़ रही। अस्पताल रोड, मेन रोड और जेल रोड पर काफी भीड़भाड़ रही। जिला महिला अस्पताल के पास जाम जैसी स्थिति बनी रही। संकटा देवी में कुछ दुकानदारों ने रोस्टर न होने के बाद भी अपनी दुकानें खोल दी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। नियमों का उल्लंघन करने और सामाजिक दूरी न बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। सामाजिक दूरी न रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र लाल, एएसपी

गोला में न भीड़ पर नियंत्रण, बेरोकटोक फर्राटा भरते हैं वाहन
गोला गोकर्णनाथ। अनलॉक-1 शासन ने राहत क्या दे दी, नगर में भीड़ तो जुटने ही लगी साथ ही प्रशासन भी सुस्त दिखने लगा। जिससे नगर की व्यवस्था चरमरा गई है।
अनलॉक-1 में आलम यह है कि सुबह 10 बजे जैसे ही दुकानें खुलती हैं। लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। लोग कोरोना महामारी के खतरे को अब हल्के में लेने लगे। लोगों के मुंह पर मास्क तो नहीं दिखता साथ ही नगर की प्रमुख सड़कों के बीच दुकानों के सामने बेतरतीब बाइकें खड़ी दिखती हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन सुस्ती बरत रहा है। कहने को तो मोहम्मदी रोड पर पुराने बाईपास के निकट, खुटार रोड विकास चौराहे के पास, अलीगंज रोड पर भीमराव आंबेडकर पार्क के निकट, लखीमपुर रोड पर बादल नगर के निकट बैरिकेडिंग लगाकर वाहन नगर के अंदर प्रवेश न करें इसलिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन चह जम्हाई लेते रहते हैं या मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और वाहन बे रोकटोक फर्राटा भरते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर अधिकारी बैठक कर दुकानदारों, व्यापारियों को निर्देशों का पाठ पढ़ाकर कार्रवाई की इति श्री कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें