फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं की साक्षात्कार में उमड़ी भीड़

सार

बाबा साहेब रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण व अनुदान उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें लक्ष्य 61 के सापेक्ष 310 युवाओं ने आवेदन जमा किया था। बुधवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि सामान्य युवा को 50 हजार और अनुसूचित जाति के युवा को 70 हजार अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

61 का लक्ष्य साक्षात्कार में पहुंचे 300 युवा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बाबा साहेब रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण व अनुदान उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें लक्ष्य 61 के सापेक्ष 310 युवाओं ने आवेदन जमा किया था। बुधवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने युवाओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

डीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि कुल लक्ष्य 61 में से 30 सामान्य और 31 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। स्वरोजगार के प्रोजेक्ट दो से पांच लाख तक के आधार पर अनुदान राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्य युवा को 50 हजार और अनुसूचित जाति के युवा को 70 हजार अनुदान मिलेगा। साक्षात्कार में कुल 300 युवा शामिल हुए। साक्षात्कार कमेटी में सीवीओ अजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, पीपीओ सत्येंद्र सिंह, जीएम नाबार्ड, आरसेटी निदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें