फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत के बाद साथियों ने मिल गेट पर किया प्रदर्शन

सार

14 एलकेएच 11मजदूर की मौत के बाद साथियों ने मिल गेट पर किया प्रदर्शन- अजबापुर मिल प्रबंधन के मांगे मानने पर धरना हुआ समाप्तसंवाद न्यूज एजेंसीपसगवां। अजबापुर चीनी मिल में काम कर रहे मजदूर की मौत के बाद मिल गेट पर संयुक्त किसान मोर्चा के तीन घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों की अधिकांश मांगें मान ली। परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, मिल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को 467 रुपये की दैनिक मजदूरी, ओवरटाइम ड्यूटी करने पर दोहरी मजदूरी, मजदूरों का हेल्थ इंश्योरेंस और दुर्घटना बीमा दिया जाए।
विज्ञापन
अजबापुर चीनी मिल गेट पर धरना देते मिल कर्मचारी व किसान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजबापुर मिल प्रबंधन के मांगे मानने पर धरना हुआ समाप्त
विज्ञापन

पसगवां। अजबापुर चीनी मिल में काम कर रहे मजदूर की मौत के बाद मिल गेट पर संयुक्त किसान मोर्चा के तीन घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों की अधिकांश मांगें मान ली। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
अजबापुर मिल में थ्रायल कांट्रेक्टर कंपनी के माध्यम से बलराज पुत्र सर्वजीत निवासी निजामपुर कोतवाली मैगलगंज मजदूरी का काम करता था। इसी समय अचानक लोहे की भारी भरकम ट्यूब उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। मिल प्रबंधन ने उसे शाहजहांपुर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद बुधवार सुबह से ही मृतक के परिजन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मिल गेट पर जमा हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मांग थी कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, मिल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को 467 रुपये की दैनिक मजदूरी, ओवरटाइम ड्यूटी करने पर दोहरी मजदूरी, मजदूरों का हेल्थ इंश्योरेंस और दुर्घटना बीमा दिया जाए। इसके बाद मिल प्रबंधन और मोर्चा की बैठक में सारे पक्षों को समायोजित कर मामले को सुलझा लिया गया। मिल की ओर से मृतक की पत्नी मंजीत कौर और मां बलजीत कौर को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद सहित मजदूर दुर्घटना बीमा के तहत आठ लाख रुपये का मुआवजा और आश्रित परिजन को नौकरी देने के साथ अन्य मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदर्शन में महिला किसान, किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण गौतम, रामसनेही गुप्ता, क्रांति कुमार सिंह, बलवीर सिंह और फूल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

बीमा का आठ लाख रुपया दिलाया जाएगा। मिल की ओर से पत्नी और मां को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता, प्रदर्शन में शामिल मजदूरों की आज की मजदूरी नहीं कटेगी। मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
-विवेक तिवारी, महाप्रबंधक गन्ना अजबापुर मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें