फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी में अचानक गिरा कौआ, कुछ देर फड़फड़ाने के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मासिस्ट ने कौवे के शव को सील कर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा
विज्ञापन

मैलानी। बुधवार की दोपहर एक कौआ अचानक से जमीन पर आ गिरा और कुछ देर फड़फड़ाने के बाद उसकी मौत हो गई। कौवे के तड़पकर मरने से बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत फैल गई। फार्मासिस्ट ने कौवे के शव को सील कर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा है।
खुटार रोड पर पेट्रोल पंप के सामने जसपाल का वर्कशाप है। अपराह्न सवा तीन बजे इसी वर्कशाप के सामने एक कौआ अचानक ऊपर से आकर जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वर्कशॉप पर ट्राली की मरम्मत करा रहे प्रत्यक्षदर्शी मक्कागंज गांव निवासी छविनाथ पुत्र अर्जुन और कंधई पुत्र रामभरोसे ने बताया कि कौआ अचानक आकर जमीन पर गिर गया और करीब पांच मिनट तक जमीन पर ही तड़पता रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कौए की अचानक हुई मौत से लोगों में बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई। सूचना पाकर पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट मुकेश कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और कौए के शव को अपने कब्जे में लेकर चले गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ जगदेव सिंह ने बताया कि कौए के शव को आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल अत्यधिक सर्दी पड़ रही है। सर्दी में कोल्ड स्ट्रेस से भी पक्षियों की मौत हो सकती है। क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों पर जाकर मुर्गे, मुर्गियों की सैंपलिंग भी की जा रह है। अभी फिलहाल कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं, फिर भी फार्म मालिकों को एहतियात बरतते हुए बीमार मुर्गा-मुर्गी को बिक्री न करने को कहा गया है। मैलानी की साप्ताहिक बाजार में जाकर भी मीट बेचने वालों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ जगदेव सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें