फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लामबंद हुए सभासद, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सभासदों ने नगर पंचायत में गोशाला और अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन

सभासद मुन्ना खान, बाबूराम, उमेश, पिंटू, अमित, असलम, राजू गिरि, गुड्डू, दयाशंकर, श्यामसुंदर, पुष्पेंद्र आदि का आरोप है कि कान्हा गोशाला में टिनशेड, उसमें लगने वाले लोहे के एंगिल और ईंट आदि का प्रयोग मानक के अनुसार नहीं किया गया है। इसके अलावा बिना बहुमत बजट पास किया गया। ओवर राइटिंग कर अपने मन माफिक कार्य बढ़ाए गए। अपने दो नजदीकी ठेकेदारों से मानक विहीन इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके पहले एडीएम और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को भी सभासद ज्ञापन सौंप चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें