भारत के पड़ोसी देश नेपाल में संविधान निर्माण के चलते कर्फ्यू रहा और इस कर्फ्यू का पूरा असर गौरीफंटा बार्डर पर दिखा। नेपाली ग्राहकों के न आने से गौरीफंटा और बनगवां मंडी बंद रही और सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा।
गौरतलब है संविधान में कई बदलावों को लेकर नेपाल में कई दिनों से बवाल चल रहा है। कैलाली के टीकापुर में कुछ दिन पूर्व आंदोलन के दौरान एसएसपी समेत करीब 18 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। रविवार को संविधान निर्माण को देखते हुए बवाल आदि न हो इसलिए नेपाल के कैलाली जिले में कर्फ्यू रहा । जिससे नेपाली नागरिक यहां नहीं आए और इससे गौरीफंटा व बनगवां मंडी में सन्नाटा पसर गया और मजबूरन दुकानदारों को दुकाने बंद करनी पड़ी। संविधान निर्माण और हालात को देखते हुए सीमा पर एसएसबी, कस्टम, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों सर्तक रहीं।