फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे के साथ सुबह-शाम सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन

Sun, 18 Jan 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रविवार को सुबह शहर में छाए घने कोहरे के बीच जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय चल रही सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। खासकर तड़के और देर शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है, जिससे आमजन के साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि, रविवार को दोपहर के समय खिली तेज धूप से अधिकतम तापमान 21.4 सेल्सियस और न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। इससे घरों से बाहर निकले और बाजारों में चहल-पहल बढ़ी लेकिन जैसे ही सूरज ढला तो ठंडी हवा ने फिर से अपना असर दिखाया। हवा के साथ बढ़ी गलन की वजह लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग ने सोमवार को यलो अलर्ट जारी कर कोहरे का अनुमान जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें