फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लगाया पॉलिथीन विरोधी जागरूकता शिविर

Mon, 29 Feb 2016 11:26 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम प्रयासों के बावजूद पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक नहीं लग पा रही है। शहर के सनी डे एकेडमी स्कूल के बच्चों ने सोमवार को शाहपुरा कोठी चौराहे पर पॉलिथीन विरोधी जागरूकता शिविर लगाया। इसमें बच्चों ने लोगों को पालिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कपड़े के बैग वितरित किए।
विज्ञापन

बच्चों ने राहगीरों को बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। बच्चों ने लोगों को कपड़े के बैग वितरित करते हुए उन्हें पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक नितिन श्रीवास्तव ने बताया पंद्रह दिनों तक शहर में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाली हानियों के बारे में बताया जाएगा। शिविर में शिक्षक शिवकुमार शुक्ला, राहुल राज, अर्पिता और पूजा अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें