फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से केले तोड़ने पर बच्चे को बांधकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
केले के पेड़ से बांध के पीटा गया बच्चा (लाल शर्ट में)।
विज्ञापन
पिता बोले, आरोपी किशोर के चाचा से चल रहा है लेनदेन का विवाद
विज्ञापन

निघासन। नौ साल के एक बच्चे को उसके पड़ोस के एक किशोर ने खेत से केले तोड़ने के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा। साथी बच्चों से खबर पाकर जब पिता ने 112 नंबर पर कॉल की तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र की पढ़ुआ पुलिस चौकी के गांव मोहनपुरवा मजरा दरेरी निवासी अच्छेलाल ने बताया कि उसका गांव के ही मनीराम से लेनदेन का कुछ विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उसने अपने 14 साल के भतीजे के जरिए उसके नौ साल के बेटे को शुक्रवार शाम खेतों की तरफ बुलाया। इसके बाद वहां एक पेड़ से बांधकर उसे पीटा। रात करीब आठ बजे गांव के एक बच्चे ने उसको इसकी सूचना दी। तब उसने यूपी 112 पर फोन करके पुलिस की मदद से उसे खोलकर रिहा कराया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर मामले की छानबीन की गई। नौ वर्षीय बालक पर अपने खेत से चुराकर केले तोड़ ले जाने का आरोप लगाते हुए चुन्ना के चौदह वर्षीय बेटे ने उसे केले के पेड़ से बांधकर पीटा था। इस पर किशोर के खिलाफ बांधकर पीटने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें