फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खेत में घास काटने गए मां-बेटे की करंट लगने से मौत, कंटीले तार छूते ही दोनों को लगा झटका

Sun, 11 Sep 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)

सार

कस्बा सुंदरवल निवासी 50 वर्षीय सुनीता पत्नी छैलबिहारी कश्यप अपने मंझले बेटे 18 वर्षीय अर्पित कश्यप के साथ रविवार की सुबह चारा काटने खेतों की तरफ गए थे। दोपहर तक जब दोनों घर नहीं आए तो परिजन को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान दोनों के खेत में शव मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के कस्बा सुंदरवल में पशुओं के लिए घास काटने गए मां और बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कस्बा सुंदरवल निवासी 50 वर्षीय सुनीता पत्नी छैलबिहारी कश्यप अपने मंझले बेटे 18 वर्षीय अर्पित कश्यप के साथ रविवार की सुबह चारा काटने खेतों की तरफ गए थे। दोपहर तक जब दोनों घर नहीं आए तो परिजन को चिंता हुई। घर और पड़ोसी तलाश करते हुए खेतों की ओर गए। खोजबीन के दौरान शाम छह बजे चौराहे के निकट एक राइस मिल के पास लोगों को खेत में कुछ पड़ा नजर आया। 

खेत में जाने के प्रयास में चारों ओर लगे कंटीले तार छूते ही कुछ लोगों को करंट के झटके लगे। इससे परिजन पीछे हट गए। बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई। खेत में जाकर देखा तो मां और बेटे के शव पड़े थे। पास ही एचटी लाइन का पोल लगा होने से करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजन ने अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन


फूलबेहड़ थाना के प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि घास काटने गए मां और बेटे की कंटीले तार में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें