ग्राम खैरटिया में पशु चराने गए एक किशोर की नाले में डूबने से मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस और लेखपाल के पहुंचने पर परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
खैरटिया निवासी बलवंत सिंह का 14 वर्षीय पुत्र करनजीत सिंह खैरटिया तटबंध रोड के पार पशु चराने गया था। बंधा पार स्थित नाले में जानवरों के घुसने पर उन्हें निकालने के दौरान वह फिसलकर नाले में डूब गया। जब तक उसे निकाला जाता उसकी मौत हो गई। पुलिस और लेखपाल के मौके पर पहुंचने पर परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में पंचनामा करने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।