फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चेहरे पर खुशी लेकर परीक्षा केंद्र से निकले परीक्षार्थी, बोले- सरल था प्रश्नपत्र

विज्ञापन
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को जिले के 137 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा देकर निकल रहे बच्चों के चेहरे पर छाई खुशी इस बात का प्रमाण था कि उनका पेपर अच्छा हुआ है। केंद्र प्रभारियों ने तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया। दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा 8.30 बजे से शुरू होकर 11.45 मिनट और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5.15 मिनट तक चली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का बृहस्पतिवार से आगाज हो गया। पहली पाली में दसवीं की हिंदी और इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य और इंटर की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा नकलविहीन हो, इसके लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों की निगरानी जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के अलावा प्रदेश स्तर से भी की गई।
पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। उन्हें तलाशी लेने के बाद 8.15 बजे से प्रवेश दिया गया। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। दोनों पालियों में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। शुक्रवार को दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन और इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।परीक्षा में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए परीक्षार्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें