लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण विभाग के अभियान के बाद भवन स्वामियों ने खुद ही भवन के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया है। भवन तोड़कर ईंटे, सरिया निकाली जा रही हैं। अतिक्रमण अभियान के बाद से मेला मैदान चौराहे के पास सिर्फ मलबा ही मलबा दिख रहा है।
लखीमपुर-शारदा नगर मार्ग को इंदिरा पार्क तिराहा (टेडुही) से एलआरपी तक चौड़ा किया जा रहा है। करीब पांच महीने पहले शुरू हुए चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार को मेला मैदान चौराहा के पास अभियान चलाया था।
जेसीबी से मकान-दुकान मिलाकर करीब 30 भवनों को तोड़ा गया। पुलिस पिकेट भी गिरा दी गई। विभाग के अभियान के बाद भवन स्वामियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। लोनिवि ने भी भवन स्वामियों को तीन दिन का समय दिया है।
शनिवार को मेला मैदान चौराहे के पास कई भवन स्वामी खुद ही भवन का हिस्सा तोड़ते और बिखरे सामान को समेटते नजर आए।