फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान महापंचायत में की पराली के निस्तारण पर चर्चा

विज्ञापन
रायपुर गांव में बोलते हुए किसान यूनियन के नेता। ग्रामीण
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव रायपुर में दरियाई सिंह के आवास पर समीक्षा बैठक और किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के बाद एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन दिया सौंपा गया। ज्ञापन में पराली सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में बताया है कि धान कटता हैं तो उसकी जो पराली होती हैं उसका निवारण होना चाहिए। या तो पराली जलाने की अनुमति दी जाए या किसानों के खेत से पराली हटाने की व्यवस्था कराई जाए। धान पर प्रति क्विंटल दो से 2.50 रुपये कटौती की जाती है, इसे रोका जाए। पल्लेदार 18 रुपये प्रति बोरा लेते हैं, उसको सीमित रखा जाए।
धान की बोली मंडी में होनी चाहिए। नकद पर दो प्रतिशत काटते हैं, इसे रोका जाए और छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए। इसके अलावा अन्य समस्याएं बताई गई हैं। उनके निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, बिजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह, बलबीर सिंह, शिवेंद्र प्रताप उर्फ मोनू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें